spot_img

Imphal: मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) सुरक्षा बलों (Security forces) ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, थौबल, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर और टेंगनोपाल जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान बिष्णुपुर जिले से मैगजीन के साथ एक एम16 राइफल, 10 एम16 गोला-बारूद (556 मिमी), तीन एचई-36 हैंड ग्रेनेड, एक 51 एमएम स्मोक बम शेल और एक बीपी जैकेट के साथ दो फाइबर प्लेटें बरामद की गईं।

वहीं, एक मैगजीन के साथ 762 एमएम एसएलआर राइफल, एक आंसू गैस गन, एक मैगजीन के साथ 9 एमएम पिस्तौल, एक देसी रिवॉल्वर पिस्टल, 30 आंसू गैस के गोले (रबर की गोलियां), आठ देसी पंपी गन, तीन एसबीबीएल गन, एक किलोग्राम बारूद, एक किलोग्राम आयरन रॉड गोला-बारूद और 23 स्थानीय बम चुराचंदपुर जिले से बरामद किए गए।

इनके अलावा टेंगनोपाल जिले से दो विभिन्न प्रकार के तारों के साथ 45 हस्तनिमत आईईडी बरामद किए गए।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles