spot_img

Hooghly: जनवरी के पहले सप्ताह में आरंभ होगा रिषड़ा मेला

हुगली:(Hooghly) तकरीबन दो लाख लोगों की आबादी वाले हुगली जिले के औद्योगिक उपनगर रिषड़ा का महाकुंभ कहे जाने वाले रिषड़ा मेला की शुरुआत आसन्न वर्ष 2024 के जनवरी महीने के पहले सप्ताह में होगा। रिषड़ा नगरपालिका सूत्रों की माने तो पांच या छह जनवरी को रिषड़ा मेले का अनुष्ठानिक उद्घाटन होगा। यह मेला तकरीबन दो हफ्तों तक चलेगा। मेले में छोटे-बड़े उद्योगों, कुटीर उद्योगों, और साहित्य और संस्कृति से जुड़ी किताबों के तकरीबन ढाई सौ स्टाल होंगे। इसके अलावा मेले में एक बड़ा सांस्कृतिक मंच बनाया जाएगा जिसपर आगंतुकों के मनोरंजन के लिए नित्य नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दरअसल, रिषड़ा मेला तकरीबन दो सप्ताह तक चलता है। मेले के दौरान रिषड़ा और आस पास के हजारों लोगों का समागम प्रतिदिन होता है। इस दौरान रिषड़ा शहर के सांस्कृतिक एकता की भी मिसाल देखने को मिलती है। रिषड़ा मेला को लेकर रिषड़ा के लोगों खासकर युवाओं और बच्चों के मन में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। बहरहाल, इस वर्ष रिषड़ा मेला 32वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

Explore our articles