भोपाल : (Bhopal) रेल मंत्रालय ने मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ (Mau-Lokmanya Tilak Terminus-Mau) के मध्य नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो भोपाल मंडल के इटारसी, हरदा स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 15181 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 16 दिसंबर से प्रति शनिवार को मऊ जंक्शन स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.35 बजे इटारसी पहुंचेगी। यही ट्रेन 14.45 बजे इटारसी से प्रस्थान कर 15.30 बजे हरदा पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 15.32 बजे हरदा से प्रस्थान कर तीसरे दिन (सोमवार को) 03.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 18 दिसंबर से प्रति सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 11.10 बजे प्रस्थान कर 21.05 बजे हरदा पहुंचेगी। 21.07 बजे हरदा से प्रस्थान कर 22.25 बजे इटारसी पहुंचेगी। 22.35 बजे इटारसी से प्रस्थान कर अगले दिन 18.30 बजे मऊ जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खुरासों रोड, शाहगंज, जौनपुर, मड़ियाहू, जंघई, फूलपुर, प्रयागराज, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, हरदा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।


