spot_img

Lucknow : इलाज से ज्यादा जरूरी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता : राष्ट्रपति

डिवाइन हार्ट फाउण्डेशन के कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लखनऊ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कहा गया गया है कि प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर (इलाज से बचाव बेहतर है)। हम डॉक्टरों से अपील करते हैं कि अगर आप लोगों का इलाज करते हैं तो 100, 200, 500 लोगों का इलाज करेंगे लेकिन अगर आप जागरूकता फैलाएंगे तो हजारों लोगों को अच्छा जीवन दे सकते हैं।

सोमवार को यहां गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट फाउण्डेशन अस्पताल के 27वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश की इस यात्रा के दौरान सबेरे बनारस में थी और अभी मैं लखनऊ में हूं। संयोग से बनारस की सुबह और अवध की शाम की तारीफ में बहुत कुछ लिखा जाता है। आज की शाम इस लखनऊ शहर में उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। लखनऊ की तहजीब और नफासत मशहूर है। लखनऊ में आना मुझे अच्छा लगता है। मेरा जन्म स्थान उड़ीसा में है। मुझे हिंदी भाषा में बहुत गहरी जानकारी नहीं है लेकिन मैंने गौर किया है कि यहां के लोग मैं की जगह हम इस्तेमाल करते हैं। इस प्रकार एकला व्यक्ति भी समूह के साथ जोड़कर देखता है तो यह भावना हमें भारतीय बनाती है। अलग-अलग धर्म, क्षेत्र, राज्य और समूह का होने के बावजूद हम एक होते हैं।

हमें डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस संस्था में मानवता का दर्शन होता है। मुझे बताया गया है कि डिवाइन हार्ट फाउंडेशन की स्थापना इसी भावना के साथ की गई है। इस अस्पताल और संस्था का नेतृत्व करने के लिए डॉक्टर एके श्रीवास्तव का आभार। यह अस्पताल मानवता की भावना से ऐसे ही कार्य कर रहा है। इस प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनसेवा और महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां उपस्थित हैं। वह अपने लंबे और प्रभावशाली सार्वजनिक जीवन में भारत के विकास में विशेष योगदान दिए हैं। उनकी यहां उपस्थिति भी इस संस्था की प्रमाणिकता को दर्शाता है। लखनऊ ने अटल जी के रूप में देश को एक अद्भुत प्रधानमंत्री भारत रत्न प्रदान किया है।

इस कार्यक्रम को रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अस्पताल के मालिक डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. आभा श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles