spot_img

New Delhi : सीआईएल, ओएनजीसी और नाल्को ने सरकार को 10287 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार को चालू वित्त वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (Coal India Limited) (ओएनजीसी) और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) से लाभांश किश्त के रूप में 10287 करोड़ रुपये मिला है।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड से लगभग 5933 करोड़ रुपये, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड से 4260 करोड़ रुपये और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड से लाभांश किश्त के रूप में 94 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

New Delhi : आय फाइनेंल ने निवेशकों को किया निराश

नई दिल्ली : (New Delhi) नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (non-banking finance company) आय फाइनेंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में सपाट स्तर पर...

Explore our articles