spot_img

Bhopal : मोहन यादव होंगे मप्र के नये मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम

भोपाल : (Bhopal) मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो गया है। मोहन यादव मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव (Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं।भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में साेमवार को हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला होंगे। वहीं, नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

मोहन यादव का अबतक का सफर:

मप्र के मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं।

उम्र: 58 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता: बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.

राजनीतिक जीवन: 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष,

2013 में विधायक बने।

2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने।

Raipur : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को विधानसभा में पेश करेंगे बजट

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Legislative Assembly) का 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Finance...

Explore our articles