spot_img

Mumbai : ठाणे में सात मंजिला इमारत में आग लगने से कई वाहन जले, कोई हताहत नहीं

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में स्थित बाघबील इलाके में गंगोत्री ग्लेशियर (Gangotri Glacier in Baghbeel area of Thane district) नामक सात मजली इमारत में सोमवार को तड़के अचानक आग लगने से कई वाहन और तीस विद्युत मीटर जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि वाघबिल इलाके में गंगोत्री ग्लेशियर की इमारत में पार्किंग और मीटर बाक्स में आज तड़के आग लग गई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और आपदा प्रबंधन सेल की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 45 मिनट के बाद आग पर काबू पा लिया। मौके पर कूलिंग का काम जारी है और पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है।

Explore our articles