रायपुर : विष्णुदेव साय 12 या 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएमओ से समय मिलने पर तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक में सर्व सहमति से अपना नेता चुना है। इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और सबसे पहले मैं भाजपा को धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और मोदी की गारंटी को पूरा करने का शत प्रतिशत काम करूंगा।
वहीं अब दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाने के की खबर है। छत्तीसगढ़ में उपमुख्यमंत्री की दौड़ में अरुण साव और विजय शर्मा का नाम आगे है। वहीं कवर्धा में विजय शर्मा के घर पर दिवाली जैसे माहौल है। उनके समर्थक उपमुख्यमंत्री बनने की खुशी में फटाके फोड़ कर खुशियां मना रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दो उपमुख्यमंत्री पर चर्चा हुई है। मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर चर्चा हुई है। इसकी केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है।


