spot_img

Thane : राकांपा की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 93 युवाओं ने किया रक्तदान, 16 महिलाओं की कैंसर जांच

ठाणे : राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जितेंद्र आव्हाड के आदेशानुसार शहर में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 16 महिलाओं के कैंसर की जांच और 93 युवाओं ने रक्तदान किया।आने वाले 12 दिसंबर को शरद पवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राकांपा के शहर स्थित मध्यवर्ती कार्यालय पर इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर आंख की जांच, डायबिटीज, कैल्शियम, ईसीजी, हृदय रोग, 274 चश्मा का वितरण किया गया और 87लोगों के कान की जांच की गई। मशीन का वितरण कम दर से सोमवार को किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ जितेंद्र आव्हाड ने स्वयं शिविर पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और खुद अपनी जांच करवाई ।इस शिविर का आयोजन मेडिकल सेल के अध्यक्ष आसद चाउस ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुहास देसाई,जिला कार्याध्यक्ष प्रकाश पाटील,महिलाध्यक्षा सुजाताताई घाग,युवक अध्यक्ष विक्रम खामकर अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Explore our articles