spot_img

Reasi : रिसासी जिले में जेसीबी मशीन नाले में डूबी तीन लोगों की मौत

रियासी : (Reasi) जम्मू संभाग के रियासी जिले (Reasi district of Jammu division) के अंस नाले में जेसीपी मशीन डूब जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तीनों लोग खनन के प्रयोग में लाई जाने वाली पोकलेन मशीन में बैठ कर नाले में पहुंचे थे और अवैध खनन करना चाहते थे। अंधेरा होने के चलते मशीन गहरे पानी की चपेट में आ और तीनों उसमें फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

घटना का पता चलते ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया गया किन्तु उन्हें बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान होशियार सिंह पुत्र शंकर दास निवासी बलमतकोट माहौर जिला रियासी, नीतीश कुमार पुत्र सतपाल शर्मा निवासी कालाकोट, जिला राजोरी और राजिंदर कुमार पुत्र काबिल कुमार निवासी पटनीटॉप जिला उधमपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles