spot_img

Gandhinagar : कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में तकनीकी प्रगति के साथ वैल्यू एडिशन ही आगे बढ़ने का रास्ता: मंत्री

“लेवरेजिंग लॉजिस्टिक स्ट्रेन्थ ऑफ गुजरात फॉर एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग सेक्टर” विषयक प्री-वाइब्रेंट सेमिनार 7 से आणंद में

कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए गुजरात प्री-वाइब्रेंट कार्यक्रम की मेजबानी करेगा

गांधीनगर : 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्वार्ध में 7 दिसम्बर को आणंद के सरदार वल्लभभाई पटेल ऑडिटोरियम में “लेवरेजिंग लॉजिस्टिक स्ट्रेन्थ ऑफ गुजरात फॉर एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग सेक्टर” विषय पर प्री-वाइब्रेंट सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार की जानकारी देते हुए राज्य मंत्री (सहकारिता) जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि यह आयोजन राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के लिए राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चरल और लॉजिस्टिकल स्ट्रेन्थ पर सहयोग और चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इन स्ट्रेन्थ ने 30 हजार से अधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना में योगदान दिया है और निर्यात के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण सरप्लस प्रोड्यूस में वैल्यू एडिशन के दायरे का विस्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन आणंद में अमूल के सहयोग से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान कई एमओयूज होने की उम्मीद है। इस समिट में उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले देशभर से 1500 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी होगी।

राज्य मंत्री (सहकारिता) जगदीश विश्वकर्मा ने कहा, “गुजरात में कृषि और डेयरी सहकारी समितियां काफी मजबूत हैं। आणंद सहकारी आंदोलन का केंद्र है। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण में तकनीकी प्रगति के साथ वैल्यू एडिशन ही आगे बढ़ने का रास्ता है।”

कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने कहा कि गुजरात राज्य विविध कृषि और बागवानी उत्पादों की विशाल क्षमताओं के साथ कनेक्टिविटी के मामले में मजबूत और अनुकूल स्थितियां प्रदान करता है। हमारा गुजरात ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में अग्रणी राज्यों में से एक है।

कार्यक्रम की शुरुआत जीएआईईसीएल के प्रबंध निदेशक डी एच शाह (आईएएस) के स्वागत संबोधन से होगा। जिसके बाद गुजरात सरकार पर एक ऑडियो विजुअल फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। गुजरात के कृषि, पशुपालन कैबिनेट मंत्री राघवजीभाई पटेल, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा (पांचाल), पंचायत एवं कृषि राज्य मंत्री बचू खाबड़, गुजरात के कृषि, किसान कल्याण और सहयोग विभाग के अपर मुख्य सचिव ए के राकेश (आईएएस), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मीनेश शाह, रसना प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पिरुज़ खंबाटा, आईआईएम अहमदाबाद के विज़िटिंग प्रोफेसर प्रो. वसंत गांधी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Explore our articles