मुंबई : रेलवे सुरक्षा बल की मुस्तैदी व त्वरित कार्रवाई कर यात्रियों के छूटे सामान को सकुशल वापस लौटा रहे है,यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले पकड़े जा रहे,अनधिकृत पोस्टर चिपकाने वाले भी दबोचे जा रहे और बिछड़े नाबालिग बच्चों को भी परिजनों के हवाले कर रहे। रेलवे सुरक्षा बल के ”ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते”,”यात्री सुरक्षा, ”ऑपरेशन अमानत ”,जीवन रक्षा,”जागरूकता अभियान”,” ऑपरेशन सर्तक, ”ऑपरेशन मातृशक्ति,”ऑपरेशन महिला सुरक्षा” ”व ”ऑपरेशन डिग्निटी” आदि को बड़ी सफलता मिल रही है। उपरोक्त ऑपरेशन के तहत आरपीएफ अधिकारी- कर्मचारियों ने बेहतर कार्य कर यात्रियों में एक विश्वास जताया है,जिससे यात्रियों में आरपीएफ अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति प्रशंसा- सराहना करते दिख रहे है। मिली जानकारी के अनुसार,2 अक्टूबर को समय करीबन 19.10 बजे ड्यूटी के दौरान एएसआई विनोद कुमार शर्मा,एचसी सुधीर कुमार सिंह व एमएसएफ स्टाफ के साथ गस्त के दौरान प्लेटफॉर्म नं.1 पर नाबालिग बच्चा मिला,पूछताछ करने पर नाम शमशाद (बदला हुआ नाम) उम्र 11 बर्ष ने बताया, आगे बताया कि वह अपनी मम्मी के साथ बांद्रा से आ रहा था,वह गाड़ी से नालासोपारा स्टेशन पर उतर गया,भीड़ होने से उसकी मम्मी और साथ वाले नही उतर पाए और वह परिवार से बिछड़ गया,इसके बाद आरपीएफ ने विरार स्टेशन से समन्वय कर कर उसके परिजन के नालासोपरा पोस्ट पर उपस्थित होने बताया,एएआई विनोद कुमार शर्मा द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम शाहीन शहजाद शाह,निवासी-कलंबोली कॉलोनी नई मुंबई, बताया और बताया कि वह नालासोपारा स्टेशन पर उतर नही पाए और उनका बच्चा स्टेशन पर उतर गया बाद वो विरार स्टेशन उतर कर आए। इसके बाद एसएस/एनसीपी,आरपीएफ और जीआरपी के समक्ष उक्त बालक को उसके परिजन को सौंप दिया है।


