spot_img

Mumbai : कथित खिचड़ी घोटाले में शिवसेना (यूबीटी) समूह के दो युवा नेताओं को पुलिस का समन

मुंबई : कोरोना कालखंड में कथित खिचड़ी घोटाले में पूछताछ करने के लिए मुंबई पुलिस की टीम ने शिवसेना (यूबीटी) समूह के युवा नेता सूरज चव्हाण और अमोल कीर्तिकर को गुरुवार को समन जारी किया है। इस समन में इन दोनों को 25 नवंबर को पुलिस पुलिस के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के प्रदेश अध्यक्ष किरीट सोमैया ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना कालखंड के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए खिचड़ी बांटने का निर्णय लिया गया था। मुंबई नगर निगम ने इन श्रमिकों को खिचड़ी उपलब्ध कराने के लिए 52 कंपनियों को कांट्रैक्ट दिया था। मुंबई नगर निगम का दावा है कि शुरुआती 4 महीनों में 4 करोड़ खिचड़ी पैकेट बांटे गए। इन कांट्रैक्ट लेने वालों से सूरज चव्हाण के खाते में 52 लाख और अमोल कीर्तिकर के बैंक खाते में 37 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसी मामले की छानबीन के लिए मुंबई पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और छानबीन के लिए 25 नवंबर को बुलाया है।

Maharashtra Day : “महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है” : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर (occasion of Maharashtra Day) पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस...

Explore our articles