spot_img

Mandsaur : ससुराल वालों ने की थी बहू की हत्या, पिता की शिकायत के बाद कब्र से निकाला बेटी का शव तो हुआ खुलासा

मंदसौर : जिले के दलोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपितों में मृतिका का पति, सास ससुर, देवर-देवरानी सहित ननंद पर हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने बहू की हत्या कर शव को दफना दिया था। परिजनों को शिकायत पर कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया। इसमें खुलासा हुआ कि ससुराल वालों ने मिलकर बहू की हत्या की। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

दलोदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने मंगलवार को बताया कि मदारपुरा निवासी फरजाना (28) की शादी दस वर्ष पहले सोनगरी निवासी जावेद उर्फ भुरा खां मेवाती से हुई थी। शादी के बाद से ही मृतिका का पति जावेद उर्फ भुरू पुत्र शहजाद खान, ससुर शहजाद, सास रसीदा बी, देवर इंजू ,देवरानी बुलबुल और ननंद रूबिना उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते मृतिका अक्सर मायके चली जाती थी। गत 28 अक्टूबर को आरोपितों ने मिलाकर फरजाना से साथ मारपीट की और उसकी गला दबाकर हत्या कर उसे दफन दिया। आरोपितों ने मृतिका परिजनों बताया कि उनकी बेटी बीमार है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके बाद बताया कि उसकी मौत हो गई।

मृतिका के पिता जहीर पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मदारपुरा मंदसौर को आशंका हुई। उन्होंने 4 नवंबर को दलोदा थाने एक आवेदन देकर बेटी के हत्या की आशंका व्यक्त की। इसके बाद दलोदा पुलिस ने एसडीएम की आदेश पर कब्र से मृतिका का शव निकलवाया। डिकम्पोज हो चुकी बॉडी को रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने होमीसाइडल, सुसाईडन या स्ट्रेग्युलेशन और मृतिका की मृत्यु गला दबाने के कारण या सिर में लगी चोटों के कारण होना बताया। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल मृतिका के सिर में जो चोट लगी है। वह सिर के किस स्थान पर है के बारे में क्यूरी कराई गई।

उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को क्यूरी से मिली रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि शव के ऊपर गर्दन पर दबाव के साथ-साथ सिर पर चोट के निशान मिले हैं, वही डॉक्टरों ने सड़न की वजह से कारण मस्तिष्क लाल रंग के होने का भी जिक्र मेडिकल रिपोर्ट में किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद दलोदा थाना प्रभारी परिहार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और जांच में साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने पति जावेद उर्फ भुरू, ससुर शहजाद पुत्र मम्मू हजारी,सास रसीदा बी, देवर इंजु, देवरानी बुलबुल और ननद रूबिना पति अफरोज उर्फ लल्ला निवासी मेवाती पुरा जावरा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पति जावेद और उसके भाई इंजू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार है।

Explore our articles