spot_img

New Delhi: वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए पुर्तगाल रवाना हुए सुधीर सक्सेना

नई दिल्ली:(New Delhi) भारतीय किक बॉक्सर सुधीर सक्सेना पुर्तगाल के अल्बुफेरिअ शहर में 17 से 28 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को रवाना हुए।

इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड किक बॉक्सिंग कंफेडरेशन एवं वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किक ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा है।

सुधीर ने हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सेकेंड इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। सुधीर ने इसके पूर्व इटली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था और हाल ही में उज्बेकिस्तान में देश के लिए कांस्य पदक जीता था।

West Singhbhum : सारंडा में सड़क किनारे मिला आईईडी, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

पश्चिमी सिंहभूम : ( West Singhbhum) पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र (Saranda area of ​​West Singhbhum district) में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी...

Explore our articles