spot_img

Peshawar : खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान का निधन

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान का आज निधन हो गया। 89 वर्षीय खान ने पेशावर के रहमान मेडिकल इंस्टीट्यूट में आखिरी सांस ली। उन्हें यहां शुक्रवार रात 10 बजे भर्ती कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में इंस्टीट्यूट के डॉ. गुलजार के हवाले से कहा गया है कि वह हार्निया से पीड़ित थे। आज उनके ऑपरेशन के बारे में फैसला लिया जाना था। इससे पहले सुबह नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। पूर्व नौकरशाह और कार्यवाहक मुख्यमंत्री खान ने इस साल 21 जनवरी को अंतरिम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles