spot_img

Patna : सदन के बाहर आपस में भिड़े भाजपा-राजद विधायक

पटना: (Patna) बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को राजद और भाजपा के विधायक सदन के बाहर आपस में भिड़ गए। बिहार विधानसभा में आरक्षण बिल पास होने को लेकर सत्तारूढ़ दल के विधायकों में काफी खुशी नजर आ रही है। ऐसे में राजद के विधायक मुकेश रौशन भाजपा के विधायक संजय सिंह को मिठाई खिलाने पहुंच गए। राजद विधायक ने भाजपा विधायक की तरफ मिठाई का डब्बा आगे किया और मिठाई लेने का आग्रह किया।

इस दौरान भाजपा के विधायक जीतन राम मांझी मामले में सरकार के खिलाफ पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे थे। लिहाजा उनको राजद विधायक के तरफ से मिठाई का निमंत्रण मिलना रास नहीं आया और वह गुस्से से लाल हो गए। नौबत हाथापाई की आ गई। ऐसे में दोनों दलों के कुछ विधायकों को बीच-बचाव करने आना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।

दूसरी ओर बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जीतन राम मांझी पर किए सीएम नीतीश के तुम-तड़ाक के खिलाफ विपक्षी दलों के सांसद वेल में पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के लोग वेल में पहुंच गए। नीतीश के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी हुई तो पीएम मोदी के खिलाफ सत्ता पक्ष की नारेबाजी शुरू हो गई। इस बीच मार्शलों ने एक्शन लिया और सभी का पोस्टर छीन लिया।

Mumbai : मेगा बजट पर बनेगी एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’

मुंबई : (Mumbai) बाहुबली ('Baahubali') फ्रैंचाइजी और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली (Director SS Rajamouli) की...

Explore our articles