spot_img

Bhopal: भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न जिलों के प्रवास पर

भोपाल:(Bhopal) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज (बुधवार को) प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी, खरगोन, खंडवा, राजगढ़ एवं सीहोर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पन्ना, पृथ्वीपुर, उदयपुरा और नरसिंहपुर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा खंडवा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा छिंदवाडा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, उज्जैन, देवास एवं इंदौर, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति नर्मदापुरम, बालाघाट, सिवनी, पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया उज्जैन तथा सांसद मनोज तिवारी भोपाल की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 10.00 बजे बड़वानी के पानसेमल, प्रातः 10.55 बजे सेंधवा के चचरिया, प्रातः 11.50 बजे खरगोन के धूलकोट, दोपहर 12.45 बजे भीकनगांव के झिरनिया, दोपहर 1.40 बजे खण्डवा के मांधाता, दोपहर 3.20 बजे राजगढ के जीरापुर, शाम 4.15 बजे चित्रकूट, शाम 5.10 बजे राजगढ के ब्यावरा, शाम 6.45 बजे कुरावर एवं शाम 7.45 बजे सीहोर के श्यामपुर में स्थानीय कार्यक्रमों एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः 11 बजे पन्ना, प्रातः 12.45 बजे निवाडी जिले के पृथ्वीपुर, दोपहर 2.35 बजे उदयपुरा, दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा दोपहर 12 बजे खण्डवा के ओंकारेश्वर के मांधाता में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे पंधाना में रोड शो और आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे खण्डवा में आमसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 10 बजे छिंदवाडा में कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1.15 बजे कटंगी, दोपहर 2.30 बजे बालाघाट के लांजी, शाम 4 बजे सिवनी के लखनादौन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 11.50 बजे गुना जिले के गुना विधानसभा में, दोपहर 3.20 बजे उज्जैन के घटिया विधानसभा के उन्हेल में, शाम 4.35 बजे देवास जिले के देवास विधानसभा में, शाम 6.25 बजे देवास जिले के हाटपिपलिया में एवं रात्रि 8.30 बजे इंदौर जिले के रऊ विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति प्रातः 11 बजे नर्मदापुरम विधानसभा के बाद्रांभान घाट पर नर्मदा पूजन करने के पश्चात नर्मदा मंदिर में नौका सभा करेंगी। दोपहर 3 बजे विवेकानंद घाट पर सभा और शाम 5.15 बजे सेठानी घाट पर सभा को संबोधित करेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया शाम 5.30 बजे उज्जैन जिले के उज्जैन विधानसभा में एवं शाम 8.30 बजे आक्या जागीर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सांसद मनोज तिवारी प्रातः 11 बजे भोपाल मध्य विधानसभा 12 नं. स्टॉप मल्टी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। दोपहर 12.30 बजे दक्षिण पश्चिम विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे नरेला विधानसभा, शाम 7 बजे भोजपुर विधानसभा और रात्रि 8 बजे गोविन्दपुरा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Kathmandu : नेपाली नागरिक अमृत झा अभी भी ईरान की जेल में बंद

विदेशमंत्री खनाल पर रिहाई की गलत जानकारी देने का आरोपकाठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल (Nepal's Foreign Minister, Sisir Khanal) पर नेपाली...

Explore our articles