spot_img

Raipur: प्रधान-फडणवीस और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर:(Raipur) विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। आज(सोमवार) छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौरे पर आ रही हैं।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से हेलीकॉप्टर से वे जालबांधा जाएंगी। दोपहर ढाई बजे जालबांधा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगी। 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 4.45 बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

भाजपा प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अंबिकापुर और रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रिप जाएंगे। जहां बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज धमतरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे रायपुर जिले के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और रायपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे।

Explore our articles