spot_img

Korba : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती

कोरबा:(Korba ) जिले के सर्वमंगला कनबेरी मार्ग में सोमवारे सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत चंद्रनगर जटराज निवासी भागीरथी पटेल खेती बाड़ी का काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह आज सोमवार को भी सुबह करीब 6 बजे अपनी बाइक से सब्जी लेकर सर्वमंगला चौक जा रहा था। वह गांव के समीप जोड़ा पुल के पास पहुंचा ही था इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू 1380 के चालक ने बाइक क्रमांक सीजी 12 एटी 6845 को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार भागीरथी पटेल को गंभीर चोटे आई है। लोग मौके पर एकत्रित होते इससे पहले चालक वाहन छोड़ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यह खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग में तेज रफ्तार वाहन का परिचालन किया जा रहा है, जिससे आए दिन अनहोनी घटित हो रही है। बहरहाल सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस घटनास्थल पहुंची है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइए देने का प्रयास कर रही है।

Explore our articles