spot_img

Jhabua : गुजरात-मप्र सीमा पर कंटेनर सहित एक करोड़ मूल्य की शराब बरामद, दो स्मगलर गिरफ्तार

झाबुआ : जिला कोतवाली एवं पिटोल चौकी पुलिस द्वारा शनिवार को इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग, गुजरात बार्डर पर ग्राम भीमफलिया के समीप संयुक्त रूप से की गई एक बड़ी कार्रवाई में अवैध रूप से गुजरात ले जाए जा रहे एक कंटेनर सहित महंगी विदेशी शराब की 500 पेटी पकड़ी हैं। इसके साथ ही इस मामले में दो आरोपित स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए कंटेनर सहित शराब का अनुमानित मूल्य रुपए एक करोड़ से भी अधिक बताया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब अवैध शराब का जखीरा गुजरात ले जाते हुए हुए एक कंटेनर को बरामद कर लिया गया। कोतवाली पुलिस एवं पिटोल चौकी टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में आज शनिवार को नाकाबंदी के दौरान अपनी टीम के साथ एक वाहन कन्टेनर रोककर चैक किया तो उसमें अवैध शराब कि पेटियां भरी मिलीं, जब कंटेनर के चालक से परिवहन सम्बंधित लायसेंस एवं अन्य कागजात के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने कुछ भी नहीं होना बताया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे हुए एक वाहन कन्टेनर को जप्त कर लिया गया।

पुलिस द्वारा मामले में दो आरोपितोंं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किए गए कंटेनर सहित शराब की कुल कीमत रुपए 1,22,56,000/- आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपितोंं के नाम नेमगिरी पुत्र मोहन गिरी गोस्वामी 36वर्ष, निवासी ग्राम रतासर, तहसील, चोहरन, थाना, बिजराण, जिला बाडमेर राजस्थान, एवं भीमगिरी, पुत्र, कालूगिरी गोस्वामी 30वर्ष, निवासी ग्राम तितनोरिया, तहसील चोहरन, थाना, धनाऊ, जिला, बाड़मेर राजस्थान है।

Explore our articles