spot_img

Chandigarh : मेरठ की डॉ गुरवीन से शादी करेंगे पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर

मेदांता मेडिसिटी में रेडियोलॉजिस्ट हैं गुरवीन कौर

मेरठ में 29 को सगाई और 7 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अगले सप्ताह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी पत्नी गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात हैं और मेरठ की रहने वाली है।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा समेत कई विधायक शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब 29 अक्टूबर को पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की सगाई मेरठ की बेटी गुरवीन कौर के साथ होने वाली है। सगाई समारोह मेरठ के गॉडविन होटल में होगी। पिछले माह ही मीत हेयर और गुरवीन का रिश्ता तय हुआ था।

गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन समूह के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं। डॉ. गुरवीन और गुरमीत सिंह हेयर की शादी 7 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। इसके बाद 8 नंवबर को रिसेप्शन होगा। गुरवीन के एक छोटा भाई तनवीर बाजवा है, जो इंग्लैंड से पढक़र आया है। गॉडविन ग्रुप के स्कूल, मेरठ, ऋषिकेश, जैसलमेर और गोवा में एक फाइव स्टार, पेट्रोल पंप और कॉलोनी हैं।

आप नेता गुरमीत सिंह पंजाब की बरनाला सीट से विधायक हैं। आम आदमी पार्टी के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। अब भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री हैं। डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। चीन में हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। भूपेंद्र बाजवा कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

Explore our articles