spot_img

Guwahati: गुवाहाटी में जलाया जाएगा 9,077 किलोग्राम गांजा

गुवाहाटी:(Guwahati) गुवाहाटी के वशिष्ठ थानक्षेत्र के साउकुची में आज गांजा जलाने का कार्यक्रम चल रहा है। राजधानी की वशिष्ठ थाना पुलिस ने बताया कि आज यहां 9,077 किलोग्राम गांजा जलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत आज यहां ट्रक के जरिए गांजा लाकर जमा किया जा रहा है। यह गंजा पिछले दिनों विभिन्न स्थानों से पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था। पुलिस ने बताया कि गांजे का बाजार मूल्य 14 करोड़ 44 लाख 62 हजार 340 है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles