spot_img

Dhamtari : पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की फाड़ी वर्दी

धमतरी : सड़क से भीड़ हटा रहे पुलिसकर्मियों से शराब के नशे में धुत युवक उलझ गया। पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज, मारपीट कर उसने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की एडी स्कवायड में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामाधार कोर्राम 24 अक्टूबर को अपनी टीम के साथ शासकीय वाहन में धमतरी शहर की पेट्रोलिंग कर रहे थे। दोपहर में रूद्री रोड धमतरी की तारा नर्सरी के सामने सड़क दुर्घटना होने की सूचना पाकर वहां पहुंचे। दो मोटरसाइकिलों की टकराने के बाद लोगों की भीड़ लगी थी। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल धमतरी भेजकर सड़क से भीड़ हटवा रहे थे। उसी समय आरोपित विष्णु गोड़ निवासी शिव चौक धमतरी शराब पीकर हो हल्ला करने लगा। उसे पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाते हमला कर दिया।

प्रधान आरक्षक रामाधार कोर्राम की वर्दी का कालर पकड़कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट की। उसके प्रधान आरक्षक के दाहिने हाथ के उंगली में चोट आई है और वर्दी का उपर बटन टूट गया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। आरोपित विष्णु गोड़ के विरूद्ध वर्दी फाड़ने, शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Explore our articles