spot_img

Chandigarh: मोगा में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़:(Chandigarh) पंजाब के मोगा जिले के गांव निहाल सिंह वाला में सोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने कबड्डी खिलाड़ी हरविंद्र सिंह बिंद्री को घर में घुसकर गोलियां मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हमलावरों की संख्या दो थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हरविंद्र बिंद्री गांव धुड़कोट रण सिंह का रहने वाला था। पुलिस की जांच के मुताबिक घटना आज सुबह करीब पौने सात बजे हुई। बाइक पर दो बदमाश कबूतर देखने के बहाने कबड्डी खिलाड़ी के घर पहुंचे। इसके बाद मौका पाकर बदमाश ने बिंद्री पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में बिंद्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां से लुधियाना रेफर कर दिया गया। रास्ते में बिंद्री की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाली गई है। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश दिखाई दे रहे हैं।

Explore our articles