Home latest Haridwar : ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को साइबर सेल ने...

Haridwar : ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को साइबर सेल ने वापस दिलायी रकम

0
150

हरिद्वार : (Haridwar) साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों के खातों में एक लाख से अधिक की धनराशि वापस करवाकर हरिद्वार पुलिस उनके चेहरे पर ने मुस्कान लौटाई है।साइबर क्राइम सेल के पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में ठगों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हुई। मामले में साइबर सेल ने सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क कर 50 हजार रुपये को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करवाये।

बीती 30 अगस्त को नवदीप कौर पुत्री श्रीमती रमनदीप कौर निवासी हरिद्वार ने चेन्नई से श्रीलंका टूर पर क्रूज से जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करवाने के नाम पर 50 हजार की ऑनलाइन ठगी के संबंध में हरिद्वार में शिकायत दर्ज करायी थी।ऐसे ही एक अन्य मामले में साइबर सेल ने सम्बन्धित गेटवे से सम्पर्क कर 50598 रुपये को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करवाये।

बीती 11 अक्टूबर को अजय कुमार निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल, हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर धोखाधड़ी कर ओटीपी प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50598 रुपये निकाले लिए जाने के मामले में शिकायत दर्ज करायी थी।धोखाधड़ी की रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने साइबर सेल की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उसका पैसा वापस मिलेगा, लेकिन साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया।