मुंबई: (Mumbai) रेलपथ, सिगनलिंग और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए रविवार, 15 अक्टूबर को सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर 10.00 बजे से 15.00 बजे तक पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान अप एवं डाउन फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाई जाएंगी। बोरीवली जाने वाली कुछ ट्रेनें गोरेगांव स्टेशन तक ही चलेंगी। ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्त रहेंगी।



