Home latest New Delhi : खड़गे ने किया पांचों चुनावी राज्यों में कांग्रेस की...

New Delhi : खड़गे ने किया पांचों चुनावी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

0
349

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दावा किया कि पांचों चुनावी राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में कांग्रेस सरकार बनाएगी।खड़गे ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनावों के तारीखों की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। मिजोरम में विधानसभा चुनाव 07 नवंबर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 03 दिसंबर को होगी।