Home Ayodhya Ayodhya : हनुमानगढ़ी में रह रहे संस्कृत के छात्र का फंदे पर...

Ayodhya : हनुमानगढ़ी में रह रहे संस्कृत के छात्र का फंदे पर झूलता मिला शव

0
299

अयोध्या : हनुमानगढ़ी के मुख्यद्वार के सीढ़ियों के बगल स्थित एक कमरे में शनिवार को संस्कृत के छात्र का कुंडे से अंगोछे के फंदे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। राम जन्म भूमि थाना पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य संकलन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया। इस हादसे की जानकारी साथ में रह रहे उसके बड़े भाई की ओर से कमरे का दरवाजा खोलने के बाद हुई।

रामजन्म भूमि थाना प्रभारी मणि शंकर शुक्ल ने बताया कि मौत की वजह की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हकीकात कराई जा रही है।

मृतक मूल रूप से मध्य प्रदेश के सीधी जनपद के थाना रामपुर नैकीन क्षेत्र के भैसरहा निवासी 18 वर्षीय रातेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र श्रवण प्रसाद मिश्रा यहां रामनगरी अयोध्या के रामजन्मभूमि क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी के संत विमलेश दास के आश्रम में रहकर संस्कृत की पढ़ाई कर रहा था और वह उत्तमा प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि उसका बड़ा भाई 22 वर्षीय शिवेंद्र मिश्रा भी इसी आश्रम में रहकर शास्त्री की पढ़ाई कर रहा है।