spot_img

Haridwar : ‘उत्तराखंड की ऐपण आर्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार : हरिद्वार स्थित एसएमजेएन पीजी काॅलेज में शुक्रवार को ‘उत्तराखंड की ऐपण आर्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की लोककला, संस्कृति से सम्बन्धित डिजाइन बनाये गये। प्रतियोगिता में छात्र रेशमा नेगी व गौरव बंसल ने संयुक्त रूप से प्रथम, शालिनी ने द्वितीय व पूजा गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी विशिष्ट संस्कृति एवं कलाकृतियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इन्हीं संस्कृतियों में ऐपण भी एक प्रमुख कला है।

कार्यक्रम संयोजक रूचिता सक्सेना ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड की स्थानीय चित्रकला की शैली को ऐपण के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि ऐपण अनेक प्रकार के कलात्मक डिजाइनों में बनाया जाता है।

Manali : मनाली में हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से 15.140 ग्राम चिट्टा बरामद

मनाली : (Manali) थाना मनाली के (Manali Police Station) अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मनाली...

Explore our articles