Varanasi : मुकदमा वापस लेने पर मराठा समाज ने न्यायालय और सीएम योगी का जताया आभार

0
297

वाराणसी : अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान हुए बवाल मामले में नामजद 81 आरोपितों का मुकदमा वापस लेने के आदेश पर काशी के मराठी भाषियों ने प्रदेश सरकार और न्यायालय का आभार जताया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश मराठी समाज के वरिष्ठ महामंत्री एवं काशी मराठा समाज के अध्यक्ष संतोष पाटिल एवं संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने कहा कि यह सत्य की जीत है। तत्कालीन सपा सरकार ने निर्दोष साधु संतों, मराठा समाज के पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे लाद दिए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुकदमा हटाए जाने की घोषणा भी की। बुधवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने मुकदमा को वापस ले लिया। हम सरकार और न्यायालय का इसके लिए आभार जताते हैं। इसी क्रम में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी मुकदमा वापस होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया चौराहे पर 108 डमरू के ध्वनि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। इसमें महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल आदि शामिल रहे।