हांगझू: (HANGZHU) भारत की विथ्या रामराज ने मंगलवार को हांगझू एशियाई खेलों में 400 मीटर बाधा दौड़ में 55.68 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता।इससे पहले, रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में पीटी उषा के 55.42 सेकंड के 39 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी।बहरीन के ओलुवाकेमी मुजिदत ने 55.09 के गेम्स रिकॉर्ड को तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन के मो जिआडी ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ 55.01 के समय के साथ रजत पदक जीता।
बता दें कि इस स्पर्धा में रामराज का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह मुहम्मद अजमल वरियाथोडी, सुभा वेंकटेशंत और राजेश रमेश के साथ 4×400 मीटर रिले मिश्रित स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी हैं।बता दें कि भारत अब तक एशियाई खेलों में 62 पदक जीत चुका है, जिसमें 13 स्वर्ण, 24 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं।



