Home Amravati Mumbai : अमरावती में चलती बस में लगी आग, चालक सहित 32...

Mumbai : अमरावती में चलती बस में लगी आग, चालक सहित 32 यात्री बचाए गए

0
466

मुंबई : अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर मेहकर के पास चलती निजी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में सवार 32 यात्रियों और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बस में लगी आग को बुझाया। इस घटना की छानबीन फरदापुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

फरदापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक उज्जैनकर ने रविवार को बताया कि निजी बस शनिवार देर रात अमरावती से पुणे की ओर जा रही थी। बस जैसे ही मेहकर के फरदापुर इलाके में पहुंची अचानक बस में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही बस चालक शेख रजाक शेख अयूब ने बस को सड़क के किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। फरदापुर पुलिस स्टेशन की टीम ने इस बस में सफर कर रहे यात्रियों को पर्यायी बस की व्यवस्था कर पुणे भेज दिया है।