spot_img
HomelatestRudraprayag : केदारनाथ पैदल मार्ग पर बिछड़े दम्पति को पुलिस ने मिलाया

Rudraprayag : केदारनाथ पैदल मार्ग पर बिछड़े दम्पति को पुलिस ने मिलाया

रुद्रप्रयाग: (Rudraprayag) केदारनाथ पैदल मार्ग पर बिछडे़ कर्नाटक के बुजुर्ग यात्री पति-पत्नी को भीमबली पुलिस ने मिलवाया। इससे उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। पति ने पुलिस की मदद के लिए आभार प्रकट किया।गत दिवस चौकी प्रभारी भीमबली धर्मेन्द्र सिंह एवं आरक्षी संजीव कुमार के साथ रात्रि गश्त भ्रमण पर थे। रात्रि करीब साढे़ 8 बजे के आस-पास रामबाड़ा के ऊपर टीएफ प्वाइंट पर एक 58 वर्षीय महिला यात्री मंजुला धर्मपत्नी एस बसंत कुमार निवासी 56 साउथ ऑफ लिंगायत, बरियल ग्राउंड विद्यारण्य पुरम, मैसूर कर्नाटक अकेली एवं ठंड में ठिठुरती मिली। हिन्दी भाषी न होने के कारण इशारों से अपनी परेशानी जाहिर कर रही थी। इसके बाद महिला को चौकी भीमबली लाया गया और महिला का मोबाइल फोन को चार्ज कर पति बसंत कुमार को फोनकर जानकारी दी।

बसंत कुमार ने बताया कि हम पति-पत्नी केदारनाथ यात्रा पर आए थे और सुबह केदारनाथ से हम दोनों पति पत्नी बिछड़ गए थे। केदारनाथ में अपनी पत्नी को लगातार तलाश कर रहा था। चौकी पुलिस ने महिला की रहने खाने की उचित व्यवस्था की। महिला के पति ने चौकी पहुंच कर बताया कि वह कल से बहुत परेशान थे। पत्नी सकुशल मिलने पर उन्होंने चौकी पुलिस का आभार प्रकट किया।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर