Home crime news Mumbai : निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को रंगदारी मामले में मिली...

Mumbai : निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को रंगदारी मामले में मिली जमानत

0
316

मुंबई : मुंबई की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को व्यापारी से रंगदारी वसूली मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को दो लाख रुपये के मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया है लेकिन सचिन को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

जानकारी के अनुसार व्यापारी विमल अग्रवाल ने सचिन वाझे पर रंगदारी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की छानबीन सीबीआई कर रही थी। इसी मामले में आज सचिन वाझे को जमानत मिली है।

उल्लेखनीय है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटिलिया बंगले के पास विस्फोटक भरे वाहन को रखने और व्यापारी मनसुख हिरेन हत्याकांड का मामला भी सचिन वाझे पर चल रहा है। सचिन इन मामलों में न्यायिक हिरासत में है। इसी वजह से सचिन वाझे जमानत मिलने के बाद भी जेल में रहेंगे।