spot_img

Guwahati: गुवाहाटी में गांजा के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी:(Guwahati) राजधानी के मालीगांव स्टेशन पर गांजा के साथ तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने आज बताया है कि हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से तीनों महिलाएं 18 किलो गांजा लेकर जा रही थी।

कामाख्या रेलवे सटेशन पर आरपीएफ द्वारा संदिग्ध महिलाओं की ली गई तलाशी में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मंजू दास, संध्या सरकार और सुपमा पाल के रूप में हुई है।

गांजा अगरतला से बेंगलुरू में सप्लाई किया जा रहा था। रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Explore our articles