spot_img

New Delhi : चंद्रयान-3 का दूसरा चरण अब से कुछ घंटों बाद शुरू होगाः डॉ. जितेन्द्र सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 का दूसरा चरण अब से कुछ घंटों बाद शुरू होगा, जब 14 दिनों के अंतराल के बाद चंद्रमा पर सुबह होगी। लोकसभा में “चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की अन्य उपलब्धियां” विषय पर आठ घंटे से अधिक की बहस का जवाब देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 के सौर ऊर्जा से संचालित लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के साथ इसरो फिर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है ताकि उन्हें पुनर्जीवित किया जा सके और वैज्ञानिक प्रयोग जारी रखा सके।

उन्होंने कहा कि दोनों के संचार सर्किट सक्रिय होने के बाद भारत चंद्र मिशन का दूसरा चरण शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। रोवर और लैंडर को इस महीने की शुरुआत में 2 और 4 सितंबर को 14 दिनों की अवधि की चंद्र रात से पहले स्लीप मोड में डाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि रात में शून्य से 150 डिग्री नीचे से लेकर दिन के समय 100 डिग्री तक तापमान में भारी अंतर होता है, और इसलिए, उम्मीद और प्रार्थना की जा रही है कि सौर बैटरी और सौर पैनल चंद्रमा मिशन के अभूतपूर्व दूसरे चरण की शुरुआत में करने में मदद करेंगे।

कुछ विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इसरो के बजट में 2013-14 के 5,168 करोड़ रुपये से 142 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई और चालू वित्त वर्ष में यह 12,543 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, सभी विज्ञान मंत्रालयों और विभागों का बजट 2013-14 में 21,025 करोड़ से बढ़ाकर 2022-23 में 57,303 करोड़ रुपये कर दिया गया, जो 172 प्रतिशत से अधिक की छलांग है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के थूथुक्कुडी में जल्द ही एक नए अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles