spot_img

Kaithal : युवती को लिव इन रिलेशन में रखकर किया दुष्कर्म

छह लाख रुपये व तीन लाख रुपये के गहने भी हड़पे

कैथल : सीवन पुलिस ने पहले से शादीशुदा एक व्यक्ति द्वारा युवती को लिव इन रिलेशन में रखकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर उससे रुपये व गहने भी हड़प लिए। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे आरोपी ने शादी से मना कर दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी जान पहचान राजकुमार नामक युवक से थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और लीव इन में रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर छह लाख रुपये व तीन लाख रुपये के गहने भी हड़प लिए। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपी की पत्नी व परिवार के अन्य लोगों ने भी आरोपी का साथ दिया है। जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Explore our articles