spot_img

Mumbai : अहमदनगर जिले में पत्नी से नाराज पति ने की पत्नी सहित तीन लोगों की हत्या

ahmadnagar triple murder, accuse arested

तीन घायल, आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : अहमदनगर जिले के शिरडी तहसील के सावलीविहिर गांव में पत्नी से नाराज पति ने ससुराल जाकर पत्नी सहित तीन लोगों की जघन्य हत्या कर दी। मृतकों में आजी सास और साला भी शामिल है। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए है, सभी का इलाज शिरडी स्थित साईबाबा अस्पताल में हो रहा है। शिरडी पुलिस की टीम ने गुरुवार दोपहर में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की गहन छानबीन शिरडी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित सुरेश निकम ने सावलीविहिर गांव की रहने वाली वर्षा से नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। इन दोनों की एक चार साल की बेटी और सात महीने का बेटा है और खुद सुरेश संगमनेर में रिक्शा चालक के रूप में काम करता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कारण वर्षा अपने बच्चों के साथ अपने मायके सावलीविहिर में रह रही थी। इससे नाराज सुरेश और उसका चचेरा भाई रोशन बुधवार की रात ग्यारह से बारह बजे के बीच दोपहिया वाहन से सवालीविहिर पहुंचे थे। इसके बाद रात में ही सुरेश ने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा। लेकिन जब पत्नी नहीं मानी तो सुरेश और उसके चचेरे भाई ने चाकू सेससुराल वालों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में सुरेश की पत्नी वर्षा सुरेश निकम (उम्र 24), साला रोहित चांगदेव गायकवाड (उम्र 25), दादी सास हीराबाई द्रौपदा गायकवाड (उम्र 70) की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक ससुर चांगदेव द्रोपद गायकवाड़ (उम्र 55), सास संगीता चांगदेव गायकवाड (उम्र 45), ननद योगिता महेंद्र जाधव (उम्र 30) घायल हो गई हैं। इन तीनों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद आरोपित सुरेश और रोशन फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने नासिक जिले से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles