spot_img

Mumbai : ‘यारियां-2’ का गाना ‘ऊंची-ऊंची दीवारें’ हुआ रिलीज

Song Oonchi-Oonchi Deewaren- Yaariyan-2 released

मुंबई : अपकमिंग ‘यारियां-2’ एक म्यूजिकल एंटरटेनर फिल्म है, जिसका रिलीज हुआ नया गाना ‘ऊंची-ऊंची दीवारें’ यकीनन लोगों के दिल जीतने वाला है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ में गाया हैं। ये एक ऐसा गाना है, जो आपके दिल के तारों को झकझोर देगा और आपको इमोशनल रोलरकोस्टर पर ले जाएगा। मिजान जाफरी और अनस्वरा राजन स्टारर यह गाना इस जोड़ी के बीच की कमजोर केमिस्ट्री की झलक देता है।

राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मीजान जाफरी, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन, प्रिया वारियर और पर्ल वी पुरी सहित कई शानदार कलाकार हैं। यह फिल्म एक यादगार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

यह फिल्म टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव एंड सप्रू फिल्म्स का संयुक्त निर्माण है। यह म्यूजिक, प्यार और ड्रामा से भरी एक मनोरंजक यात्रा का वादा करते हुए, 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Explore our articles