spot_img

Vidisha : शराब के नशे में लड़के ने पुलिस वाले को मारा थप्पड़, जिला पंचायत कार्यालय के पास हुआ विवाद

विदिशा : जिला पंचायत कार्यालय के पास में दो लड़के शराब के नशे में लोगों से विवाद कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना टीआई शाहबाज खान के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो नशे में धुत्त एक लड़के ने पुलिस वाले को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों का मेडिकल कराया जाएगा, यह गंभीर विषय है दोनों युवक नशे में लग रहे हैं। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles