spot_img

Hooghly : 4 हुगली और नदिया के बीच मिलेगी के 24 घंटे फेरी सेवा

हुगली: (Hooghly) रेल और सड़क मार्ग के साथ-साथ जलमार्ग भी परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन है। कोलकाता के अलावा, हावड़ा, हुगली, दो 24 परगना, नादिया जैसे पड़ोसी जिलों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना नौका सेवाओं का उपयोग करते हैं।राज परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार यात्रियों की आवाजाही को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए नादिया के शांतिपुर और हुगली के गुप्तीपाड़ा के बीच 24 घंटे फेरी सेवा जल्द ही उपलब्ध होगी।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में राज्य परिवहन विभाग ने इस संबंध में शांतिपुर नगर पालिका को एक दिशा-निर्देश भेजा है। इस दिशा-निर्देश के मुताबिक नदी के दोनों किनारों के बीच फेरी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।जानकारों का मानना है कि मानना है कि हुगली दिल्ली रोड के माध्यम से नदी के दूसरी ओर शांतिपुर या मुर्शिदाबाद से कलकत्ता पहुंचना बहुत आसान होगा। यह निर्णय लोगों के लिए विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार के चरण में बहुत प्रभावी होगा।

इस संबंध में शांतिपुर नगर पालिका के चेयरमैन सुब्रत घोष ने कहा कि अभी तक फेरी सेवा सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक चल रही थी। परिवहन विभाग के निर्देशानुसार इस बार इसे 24 घंटे के लिए शुरू किया जा रहा है। जल्द ही यह शुरू हो जाएगा।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles