spot_img

Latehar : लातेहार में संपत्ति के लालच में पुत्र ने करवाई थी पिता की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

लातेहार:(Latehar) जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवईटोला निवासी सेवानिवृत शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा की हत्याकांड का खुलासा शनिवार को पुलिस ने कर दिया। घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी राजेश कुजूर ने बताया कि शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा का बेटा मनोज लकड़ा ने ही संपत्ति के लालच में अपने पिता की हत्या करवाई थी।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी ने बताया कि गलत 22 जुलाई को सेवानिवृत शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा की हत्या उनके घर के पास ही धारदार हथियार से मारकर कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर मामले की अनुसंधान की जा रही थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पाया कि क्लेमेंट लकड़ा और उनके बड़े बेटे मनोज लकड़ा के बीच संपत्ति को लेकर हमेशा झगड़ा होता था। पुलिस ने जब इसकी गहनता से छानबीन की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने मनोज लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ किया।

पूछताछ के क्रम में मनोज ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या के लिए महुआडांड़ के रहने वाले अपराधी अशोक राम को एक लाख 20 हजार रुपए देने की बात कही थी। इसके लिए उसे 20 हजार रुपए दे भी दिए थे। पैसे लेने के बाद अशोक राम एक अन्य अपराधी जितेंद्र राम के साथ मिलकर उसके पिता की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी थी। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अपने पेंशन के सारे पैसे छोटे भाई को ही देते थे इसीलिए उसने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई थी। पिता की हत्या के बाद छोटे भाई की भी हत्या करने की योजना थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल मनोज लकड़ा के अलावे हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधी अशोक राम और जितेंद्र राम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles