spot_img

Lakhimpur Kheri: धान के खेत में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत

लखीमपुर खीरी:(Lakhimpur Kheri) दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे एक गांव में विशालकाय अजगर धान के खेत में दिखाई दिया। इसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

दुधवा नेशनल पार्क के वन रेंजर ने बताया कि पार्क के नजदीक के गांव फरसहिया में बने गुरुद्वारे के नजदीक एक धान के खेत में जंगल से भटक कर विशालकाय अजगर पहुंच गया था। खेत में शनिवार की सुबह काम करने गए किसानों ने इसे देखा। उसके बाद अजगर के होने की खबर से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना जब वन विभाग की टीम को मिली तो वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया और उसे दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया।

Gorakhpur : गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : योगीगोरखपुर (Gorakhpur) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश...

Explore our articles