spot_img

West Singhbhum: चाईबासा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में रिटायर्ड बीएसएफ जवान की जान ली

पश्चिमी सिंहभूम:(West Singhbhum) गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज चाईबासा पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा का तगड़ा प्रबंध किया गया है। इससे पहले गुरुवार देररात नक्सलियों ने खूनखराबा कर अपने इरादों से मुख्यमंत्री को सलामी दी।

भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में रिटायर्ड बीएसएफ जवान सुखलाल पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घसीटते हुए गोइलकेरा-चाईबासा सड़क पर ले गए। मौके से बरामद पर्चे में सुखलाल पर पुलिस मुखबिरी का शक लगाया गया है। घटना गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा पंचायत अंतर्गत काशीजोड़ा गांव की है।

पिछले एक महीने से नक्सली लगातार आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। अब तक कोल्हान इलाके में छह लोगों की हत्या की जा चुकी है। इनमें ज्यादातर लोगों पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप जड़ा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारे गए कई लोग पूर्व में नक्सलियों के सहयोगी रहे हैं।

New Delhi : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन में खेलेगी चार मैत्री मैच

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम (Indian U-20 women's football team) स्वीडन में जारी तैयारी शिविर के दौरान वहां...

Explore our articles