spot_img

Patna: बिहार के भोजपुर में दो बाईक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन की मौत

पटना:(Patna) बिहार में भोजपुर जिले के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे के चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेमराव गांव में बीती देर रात दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक बाइक पर सवार पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गांव निवासी सोनू साह एवं उसका दस वर्षीय पुत्र तथा दूसरे बाइक पर सवार गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्व. शिवजी राम का 22 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश शामिल है।

मृतक सोनू पेशे से ऑटो चालक एवं दूसरा मृतक ओम प्रकाश मजदूर था। जबकि ज़ख्मियों में एक बाइक पर सवार मृतक सोनू साह की पत्नी कुमकुम कुमारी, तीन वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी एवं 10 माह की रुचि कुमारी एवं दूसरे बाइक पर सवार गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर चैयाचक गांव निवासी कृष्णा राम का 35 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भतीजा रामबटन राम शामिल है।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles