spot_img

New Delhi: सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दी बधाई

नई दिल्ली:(New Delhi) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख एस. सोमनाथ को चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर बधाई दी है।

सोनिया गांधी ने गुरुवार को इसरो प्रमुख सोमनाथ को लिखे पत्र में कहा कि वह चन्द्रयान-3 की सफलता से वह बहुत रोमांचित हैं। यह सभी भारतीयों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए बहुत गर्व और उत्साह का विषय है।

सोनिया गांधी ने कहा कि इसरो की उत्कृष्ट क्षमताएं दशकों में विकसित हुई हैं। इसमें अनेक लोगों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए वह पूरे इसरो परिवार को शुभकामनाएं देती हैं।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की है। यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में छिपे रहस्यों को उजागर करेगा। चन्द्रयान-3 चंद्रमा पर पहुंचने वाला भारत चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है|

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles