spot_img

Haridwar: पुलिस ने की 05 के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई

हरिद्वार:(Haridwar) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र में सुसंगठित अपराधी अवैध रूप से उगाही करने वालों के विरुद्ध पांच के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की है। गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए गए पांचों आरोपितों को लम्बा आपराधिक इतिहास है।

पुलिस के मुताबिक गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए गए पांचों आरोपित अपने दैनिक खर्चों की पूर्ति के लिए अवैध शराब, चोरी, अवैध हथियार के अवैध कार्याें मे संलिप्त रहकर अवैध रूप से धनोपार्जन करने के कारण जनता व समाज में इनका भय व्याप्त है। इसके तहत पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को जिला बदर करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित की है।

गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए गए पांचों आरोपितों के नाम इकराम निवासी ग्राम धीरमजरा, अरुण निवासी ग्राम सिसौना, अभिषेक निवासी ग्राम छापुर, मनू निवासी ग्राम ईदगाह कॉलोनी व चन्द्रपाल निवासी ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार हैं। पांचों के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।

Mumbai : सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

मुंबई : (Mumbai) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को शीना बोरा हत्याकांड (Sheena Bora murder case) में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukerjea) की...

Explore our articles