spot_img

Araria : दिवंगत पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड के खिलाफ कैंडल मार्च

अररिया : अररिया के रानीगंज के एक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड के खिलाफ रविवार की शाम को फारबिसगंज में जिला पत्रकार संघ के बैनरतले कैंडल मार्च निकाला गया।जिसमे भारी संख्या में पत्रकार सहित सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कैंडल मार्च पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन चौक अमर स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी के प्रतिमा पर आकर समाप्त हुई।जहां मार्च एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। कैंडल मार्च में शामिल पत्रकार के साथ साथ विभिन्न स्वयंसेवी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने हत्याकांड में शामिल हत्यारे को फांसी की सजा देने के साथ साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे।

कैंडल मार्च का नेतृत्व अररिया जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार और रुपेश कुमार ने की।मार्च में स्काउट के बच्चे आगे चल रहे थे और दो पंक्ति में कैंडल मार्च कई किलोमीटर लंबी थी।पोस्ट ऑफिस चौक से ज्यों ही कैंडल मार्च निकला रास्ते में लोग जुटते गए और कारवां लंबा बनता चला गया।

स्टेशन परिसर में नुक्कड़ सभा में बदली सभा में मार्च में शामिल लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए मामले में अब तक फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।वक्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा के साथ साथ समुचित मुआवजा की मांग की।वक्तागण मामले में हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।

कैंडल मार्च मर पत्रकारों में अमरेंद्र कुमार सिंह,उज्ज्वल चौधरी,अंजनी गौतम,रूपेश कुमार ,कलीमुद्दीन,सुनील आजाद,विपुल विश्वास,पुरुषोत्तम भगत,अरुण कुमार,राहुल ठाकुर,त्रिभुवन ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह,अमित ठाकुर,नारायण यादव,मुकेश यादव,सुभाष कुमार ठाकुर,मेराज खान,नंद किशोर भगत,उमाशंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह,राजेश चंद्र वर्मा,हरेंद्र कुमार,गोविंद मिश्रा,रजनीकांत मिश्रा,संजीव कुमार यादव,शुभम कुमार,मृत्युंजय शांडिल्य,शत्रुघन यादव,नप की पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,वार्ड पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,वार्ड पार्षद ईरशाद सिद्दीकी, सैयद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली,जाहिद आलम,पिंटू गोयल,चेतन गोयल,राकेश रौशन, विनोद सरावगी,इंजीनियर आयुष अग्रवाल,जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा,जिला मंत्री करण सिंह भूमिहार,पूनम पांडिया,दिलीप गौतम,संजय कुमार डब्लू,मनीष जैन,वीरू डागा,सौनु राय,गुड्डू सोलंकी,मनोज ठाकुर,स्काउट एंड गाईड के जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद सहित स्काउट गाइड के बच्चे व बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल थे।

Nagpur : पुणे के अस्पताल में बम रखने वाला आरोपित नागपुर से गिरफ्तार

नागपुर : (Nagpur) महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियों (Maharashtra, security agencies) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के हडपसर इलाके में अस्पताल में बम...

Explore our articles