Home latest Rajgarh: जलाभिषेक के बाद नर्मदेश्वर महादेव प्रतिष्ठा यात्रा अयोध्या के लिए निकली

Rajgarh: जलाभिषेक के बाद नर्मदेश्वर महादेव प्रतिष्ठा यात्रा अयोध्या के लिए निकली

0
208

राजगढ़:(Rajgarh) ब्यावरा शहर के अंजनीलाल धाम मंदिर पर रविवार प्रातः नर्मदेश्वर महादेव का भक्तजनों ने श्रद्वाभाव के साथ जलाभिषेक किया। दर्शन लाभ लेने के लिए सुबह से ही भक्तजन अंजनीलाल धाम मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना व महाआरती के बाद राष्ट्रसमर्पित नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुई।

महादेव शिवलिंग यात्रा शनिवार देर रात ब्यावरा शहर पहुंची, जहां स्थानीय पीपल चौराहा पर भक्तजनों ने दर्शन लाभ लिए, इसके बाद शहर के अंजनीलाल धाम मंदिर पर यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। इसके पहले जिले के सारंगपुर, पचोर सहित अन्य जगहों पर भक्तजनों ने श्रद्वाभाव से प्रतिष्ठा यात्रा का पुष्पवर्षा और हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर सत्कार किया। बता दें कि ओंकारेश्वर से अयोध्या जा रही राष्ट्रसमर्पित महादेव शिवलिंग यात्रा 23 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम के चरणों में सम्पन्न होगी। प्रतिष्ठा यात्रा राष्ट्रीय संत श्री 1008 अवधूत नर्मदानंद बापजी नजर निहाल आश्रम ओंकारेश्वर के सानिध्य में नर्मदेश्वर महादेव अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में स्थापित होंगे। अंजनीलाल धाम मंदिर पर एकत्रित भक्तजनों ने श्रद्वाभाव के साथ नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। महाआरती के बाद प्रतिष्ठा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गोें से होकर अयोध्या के लिए निकली, जहां जगह-जगह पर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर सत्कार किया।